फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने नहीं ली घायल दैनिक कर्मी की सुध

Fri, 10 Mar 2017 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धनौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारियों की ओर से वनकर्मी से मारपीट के मामले मेें वन विभाग की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित वनकर्मी को विभाग की ओर से 15 घंटे तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। बाद में परिजन पीड़ित कर्मी को इलाज के लिए रुड़की एक निजी अस्पताल में ले गए।  
विज्ञापन


मानूबास वन चौकी के गांव टांड़ा में प्लांटेंशन की रखवाली कर रहे दैनिक वनकर्मी को शिकारियों ने वन्य जीवों का शिकार करने से मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल दैनिक वनकर्मी को बेहोशी की स्थिति में ग्रामीण उठाकर मानूबास वन चौकी पर लाकर विभाग को घटना के बारे में जानकारी दी थी। इलाज के नाम पर वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल दैनिक वनकर्मी को गांव में ही इंजेक्शन लगवाकर अपनी और से इतिश्री कर ली थी।  घायल दैनिक वनकर्मी पंद्रह घंटे तक  चौकी पर तड़पता रहा।

अगले दिन सुबह उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल वनकर्मी के परिजनों का कहना है कि उसके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हैं। कोई भी वन कर्मचारी उसे देखने तक नही पहुंचा। विभाग के अधिकारी मनगढंत कहानी बनाकर मामलें में लीपापोती करने में लगे हैं। वहीं खानपुर रेंज के रेंजर अजय कुमार ध्यानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें