फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को सुरक्षा चौक चौबंद

Thu, 09 Mar 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
11 मार्च को होने वाली मतगणना के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने 11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए कलक्ट्रेट एवं विकास भवन में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण में लाग बुक का भी अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। बिना अधिकृत पास के किसी भ ीव्यक्ति का परिसर में प्रवेश वर्जित होगा। विजयी जुलूस प्रतिबंधित रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कार्मिकों, प्रत्याशियों एवं पोलिंग एजेंटों के लिए बैठने एवं प्रत्येक मतगणना कक्ष में प्रवेश एवं निकास की उचित व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे से प्रत्येक मतगणना कक्ष की निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. ललितनारायण मिश्र, एसपी सिटी प्रमेंद्र डोभाल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


पुलिस छावनी में होगा तब्दील       
 विकास भवन और कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। पुलिस का पूरा फोकस हुड़दंग को रोकने पर है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके मतगणना ड्यूटी के फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी के पीआरओ राजीव चौहान ने बताया कि मतगणना ड्यूटी में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ, 12 निरीक्षक, 45 एसआई, 30 हेड कांस्टेबल, 400 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, दो टीएसआई, दो हेड कांस्टेबल यातायात पुलिस, दस कांस्टेबल यातायात, चार कंपनी, एक प्लाटून पीएसी, एक कंपनी, एक प्लॉटून पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है।  

कर्मचारियों को आज देंगे प्रशिक्षण
 जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि शुक्रवार  को बीएचईएल कंवेंशन हॉल में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात एक बजे काउटिंग एजेंट, पोलिंग एजेंट एवं प्रत्याशियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मंदिरों और दरगाहों में टेक रहे मत्था       
 विधान सभा चुनाव के नतीजे आने में मात्र एक दिन का समय शेष है। जिसे लेकर प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। चुनाव होने के बाद से ही हर प्रत्याशी के समर्थक वोटों की गुणा भाग कर अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने में लगे हैं। नतीजों से पहले प्रत्याशी ताबीज, गंडों व मौलवियों - ज्योतिषियों का सहारा लेकर अपने भाग्य की जानकारी लेने में लगे हुए हैं। हर कोई अपनी जीत के दावे करता नजर आ रहा है। कुछ प्रत्याशी तो दरगाहों व मंदिरों में भी अपनी जीत को लेकर हाजिरी लगाते नजर आ रहे हैं।       
 
जीत को लेकर लग चुकी है लाखों की शर्त       
 11 मार्च को मतगणना के बाद विधान सभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मंगलौर विधान सभा सीट पर इस बार भाजपा ने संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब परिणाम आने की बारी है। इसे लेकर प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों तक में उत्सुकता बनी हुई है। समर्थक अपने प्रत्याशियों की जीत पर दांव लगा रहें है। अब तक लाखों रुपए की शर्तें लगाई जा चुकी है। गौरतलब हैं कि मंगलौर सीट पर वर्ष 2002, 2007 व 2012 के चुनावों में कांग्रेस व बसपा की सीधी टक्कर हुई है। तीनों बार ही जीत बसपा को मिली है। इस बार भाजपा ने इन दोनों दलों को तगड़ी टक्कर दी है। परिणाम को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें