फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक ने काटा हुड़दंग

Fri, 09 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 अर्द्धनग्न अवस्था में एक विदेशी पर्यटक ने सरेराह जमकर हुड़दंग मचाया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर भी जब विदेशी पर्यटक शांत नहीं हुआ तो उसके हाथ पैर बांधने पड़े। मानसिक स्थिति सही न होने के चलते उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। विदेशी पर्यटक की सुरक्षा में के लिए एक होमगार्ड की तैनाती जिला अस्पताल के वार्ड में कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह के वक्त अपर रोड पर हुड़दंग मचा रहे एक विदेशी पर्यटक को स्थानीय युवक नवीन जोशी, सुरेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में वह फिर अस्पताल से भागकर सड़क पर आ पहुंचा। कभी भल्ला रोड तो कभी अपर रोड पर घूम रहे विदेशी पर्यटक ने राहगीरों को जब तंग करना शुरू किया तब स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जैसे तैसे काबू करके विदेशी पर्यटक को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी कुछ देर शांत रहने के हंगामा खड़ा कर दिया।  पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए विदेशी ने वार्ड में उत्पात मचाया। इसके बाद उसके हाथ पैर बेड से बांध दिए गए तब कही जाकर वह शांत हुआ। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया विदेशी पर्यटक की मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही है।

पैर पर लगी है चोट
चोटिलवस्था में मिले विदेशी पर्यटक की संभवत पिटाई भी की गई है। उसके पैर पर घाव है। बताया यह जा रहा है कि बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट पर उसने कुछ बच्चों की पिटाई कर दी थी। तब उसे भीड़ ने बुरी तरह पीटा था। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें