फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पूरा करने को झोंकी ताकत

Mon, 01 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए फोरलेन का निर्माण पूरा करने के लिए  अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन सहित पूरा अमला दो दिन से सड़क पर पसीना बहा रहा है। पतंजलि योगपीठ के सामने कछुआ चाल से चल रहा फोरलेन का निर्माण अचानक फर्राटा भरता दिखा।      

फोरलेन का अधूरा काम श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों के लिए मुसीबत का सफर साबित हो रहा है। हरिद्वार से नारसन बार्डर तक जगह- जगह फोरलेन का काम लटका होने से हादसे बढ़ रहे हैं। कंपनी की लापरवाही की कीमत राहगीरों को जान देकर चुकानी पड़ रही है। बहरहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतंजलि आगमन को देखते हुए केंद्र और राज्य के अधिकारी सड़क पर हैं। इसी कड़ी में फोरलेन का निर्माण पूरा करने में भी पूरी ताकत झाेंक दी गई है। खासकर पतंजलि के आसपास ओवर ब्रिज का निर्माण साल भर से ज्यादा समय से लटका पड़ा है, इसे रात दिन काम कर पूरा किया जा रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
एसपीजी ने अपने कब्जे में लिया कार्यक्रम स्थल      
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी की टीमों ने दो दिन पहले ही कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। पतंजलि रिसर्च सेंटर पूरी तरह खाली करा लिया गया है। यहां अब किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। रिसर्च सेंटर के भीतर और चारों तरफ एसपीजी का कड़ा पहरा है। एसपीजी के कमांडो रात दिन हर हलचल पर नजर रख रहे हैं। बुधवार की सुबह केवल पासधारक ही समारोह में जा सकेंगे। वहीं टीमों ने सोमवार को भी अपनी रिहर्सल जारी रखी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारी लगातार स्थानीय प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों और पतंजलि के पदाधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें