फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का छोटे भाई सा रखेंगे ख्याल

Mon, 01 May 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने उत्तराखंड का अनुज भाई की तरह ख्याल रखने का वादा किया है।  कहा कि हरिद्वार के व्यापारियों, तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए दीपावली के बाद गंगा बंदी पर सरकार विचार करेगी।
विज्ञापन


यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की रविवार की देर शाम खड़खड़ी स्थित प्राचीन मौनी मंदिर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार से उनका पुराना नाता है। बड़ा भाई होने के नाते उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का पूरा ख्याल रखेगा। उन्होंने हरिद्वार में प्रतिवर्ष होने वाली गंगा बंदी को लेकर कहा कि दशहरे से लेकर दीपावली तक होने वाली गंगा बंदी को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों, तीर्थयात्रियों व स्थानीय जनों की सुविधा को देखते हुए दीपावली के बाद गंगा बंदी पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वारवासियों की इस भावना और मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष रखकर उचित निर्णय लिया जाएगा।

  धर्मपाल सिंह का स्वागत करते हुए  वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी  और मंडल अध्यक्ष अनिरुद्घ भाटी ने कहा कि परिसंपत्तियों का बंटवारे से हरिद्वार में पर्वों के दौरान व्यापारियों को लाभ होगा। पूर्व राज्यमंत्री डा. विनोद आर्य व नरेश जायसवाल ने भी समारोह को संबोधित किया। स्वागत समारोह का संचालन मंडल महामंत्री विनीत जौली व अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता विजय महाजन ने की। इस अवसर पर गुलशन भसीन, संदीप गोस्वामी, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, ललित सचदेवा, पवन सूरी, गगन यादव, प्रदीप शर्मा, हन्नी शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, गौरव सचदेवा, विशाल गोस्वामी, संजय वर्मा, ललित पुरी, अनुपम त्यागी, राजू वधावन, राकेश यादव, गौरव भारद्वाज, सुमित श्रीकुंज, रमन व्याकुल, सुमित बंसल, प्रशांत पाल, रवि चौहान, अर्चित चौहान आदि ने सिंचाई मंत्री का स्वागत किया। इससे पहले सिंचाई मंत्री ने मौनी मंदिर में मंदिर के पुजारी पं. बालगोविंद पांडे की देखरेख में पूजा अर्चना की तथा हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें