फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का अलर्ट और राहत चौकियों पर ताले

विज्ञापन
पथरी क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी पर चौकीदार के न होने पर बंद पड़ा पंचायत घर। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है और जनपद का सिस्टम कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है। बाढ़ जैसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाढ़ चौकी से कर्मचारी नदारद और वहां ताला लटका है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है और हरिद्वार तहसील के गंगा किनारे के कई गांव बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील हैं। यहां हर साल गंगा का पानी नुकसान पहुंचाता है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को कई बाढ़ चौकियों पर पहुंचकर पड़ताल की। बिशनपुर कुंडी की बाढ़ चौकी पर ताला लटका मिला। जस्वावाला की बाढ़ चौकी खुली तो मिली, लेकिन कर्मचारी नदारद थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बृहस्पतिवार को बाढ़ नियंत्रण और जल भराव स्थलों पर पूर्व में दिए गए आदेशों का अनुपालन न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि बाढ़ चौकियों पर आवश्यक उपकरण, राहत बचाव सामग्री, डीजल, लाइट आदि की व्यवस्था की जाए। इसके बाद भी शुक्रवार को बाढ़ चौकियों पर कुछ भी बदला हुआ नहीं दिखाई दिया।
पथरी बिशनपुर कुंडी के ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ सुरक्षा चौकी पर काफी समय से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। ग्रामप्रधान सविता देवी, सुमन देवी, ब्रजपाल, सतपाल का कहना है कि पिछले कई दिनों से गंगा में पानी बढ़ा हुआ है। अभी तक कोई कर्मचारी बाढ़ सुरक्षा चौकी पर नहीं पहुंचा है। धनौरी के जस्ववाला गांव में बनी बाढ़ चौकी के बाहर कुर्सी रखी थी और एक मोटर साइकिल खड़ी मिली। अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन

बिशनपुर कुंडी में बाढ़ सुरक्षा चौकी पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बाढ़ चौकी पर ताला और कर्मचारी गायब रहने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें