फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित हत्याकांड में फ्लैट के विवाद पर भी नजर

Fri, 10 Mar 2017 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंबल कारोबारी अमित दीक्षित की हत्या के मामले में कुछ नए पहलु भी जुड़ गए हैं। गाजियाबाद, मुंबई और हरिद्वार स्थित तीन फ्लैटों को लेकर चल रहा विवाद भी पुलिस की जांच में शामिल हो गया है। पुलिस के हाथ अभी तक हालांकि कोई ठोस बात नहीं लगी है, लेकिन पुलिस नए बिंदुओं को भी जांच में शामिल कर आगे बढ़ रही है। ऐसे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है कि अमित की मौत से आखिर किसे फायदा हो सकता था।       

छह मार्च को निर्मला छावनी में घर के पास ही कंबल कारोबारी अमित दीक्षित की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार  तीन शूटर भाग निकलने में कामयाब रहे थे। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस अभी तक खुलासे से दूर दिख रही है। कभी सहारनपुर तो कभी पौड़ी से इस हत्याकांड के तार जुड़ने का दावा कर रही पुलिस की जांच में हरिद्वार और गाजियाबाद के दो फ्लैटों का विवाद भी नई कड़ी के रूप में जुड़ गया है।   
विज्ञापन

    
 पुलिस की जांच का फोकस पहले ही दिन से संपत्ति विवाद पर है। सहारनपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार की संपत्ति को लेकर बने ट्रस्ट में भी अमित शामिल था और एक करीबी रिश्तेदार के साथ संपत्ति बेचने खरीदने का कार्य भी करता था। सूत्रों के अनुसार सहारनपुर में रहने वाले अमित के रिश्तेदारों का एक फ्लैट गाजियाबाद और एक हरिद्वार में भी है। इन्हें कुछ समय पहले ही अमित की सहमति से किराये पर दिया गया था। पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि कहीं इन फ्लैटों को लेकर तो कहीं कोई विवाद नहीं था। इस बारे में तथ्य जुटाने के लिए दो टीम में गाजियाबाद और सहारनपुर भी भेजी गई है।      
विज्ञापन

  
व्यापारियों के अल्टीमेटम का अंतिम दिन      
हत्याकांड के खुलासे के लिए व्यापारियों का पुलिस को दिया अल्टीमेटम का आज अंतिम दिन है। शनिवार को खुलासा नहीं होने की दशा में व्यापारी फिर से बैठक बुलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेडे़ंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें