हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांचों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम पांच युवक सड़क पर हल्ला मचाते हुए हुड़दंग कर रहे थे, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को शांत रहने की हिदायत दी। इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी केशव कुमार निवासी ग्राम रामदासवाली नजीबाबाद बिजनौर, रजत निवासी ग्राम महयापुर थाना खतौली हाल पता रावली महदूद, दीपक निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर, अजय व कुलदीप निवासी काशीपुर, जिला पीलीभीत हाल हेतमपुर रोशनाबाद, निवासी काशीपुर, जिला पीलीभीत का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।