हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार रात टीम शनि चौक से मातृ सदन पुल की तरफ गश्त करते हुए जा रही थी। तभी संदिग्ध अवस्था में खड़े किशन निवासी गोपाल बस्ती, शनि चौक, जगजीतपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
झगड़ा करने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में झगड़ा करने पर दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि झंडा चौक के पास शशांक शर्मा निवासी म्याना मोहल्ला कनखल, मन्नू सैनी निवासी ज्ञानलोक कालोनी कनखल गाली गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे। राहगीरों के साथ मारपीट पर उतारू हो रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर भी नहीं माने। तब दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।