फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत, मां हिरासत में

Fri, 26 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी बस्ती में पांच साल की बच्ची की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है। उसके शरीर पर कई चोट एवं झुलसने के निशान हैं। मासूम की मौत को लेकर संदेह के घेरे में आई मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की ब्रह्मपुरी में एक मां ने अपनी बेटी की जलाकर मार दिया है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मासूम के हाथ-पैर एवं कूल्हे पर झुलसने के निशान हैं। पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लिया।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बस्ती निवासी छोटू दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करता है। हिरासत में ली गई छोटू की पत्नी प्रिया ने बताया कि मंगलवार को उसने बेटी को नहलाने के लिए पानी गर्म करने को रखा था। उसके बाद वह छत पर चली गई। बेटी खौलते पानी में गिर गई।
विज्ञापन


चिल्लाते हुए जब बेटी भागी तो सीढ़ियों से भी गिर गई। गर्म पानी में वह कैसे गिरी इसका उसे भी पता नहीं है। आननफानन में वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां से बच्ची को दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई।

शाम को वह बच्ची को लेकर घर पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मासूम की मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के लोग महिला पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।


गर्मी में गर्म पानी से कौन नहाएगा
हरिद्वार। बड़ा सवाल यह है कि झुलसा देने वाली गर्मी में कोई पांच साल की मासूम को गर्म पानी से कौन नहलाएगा। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। बच्ची पास में रहने वाली अपनी दादी के घर रहती थी और 15 दिन पूर्व मां के पास रहने आई थी। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले छोटू के पास एक छोटा बेटा भी है।


पति भी चुप
बताते हैं कि महिला गर्म मिजाज की है। पति से जब पूछा गया कि उसकी पत्नी क्या बेटी की हत्या कर सकती है तो वह चुप हो गया। इस दौरान उसके साथ कई पड़ोस के लोग भी मौजूद थे। इतना बोला कि मैं काम पर गया था। मुझे घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें