फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्टेशन पर परिवार से बिछड़ा पांच वर्षीय मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए एक परिवार का पांच वर्षीय बेटा रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ के बीच लापता हो गया। जीआरपी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिकेत निवासी नयागांव सेक्टर-4 थाना शिवालिक विहार मोहाली चंडीगढ़ ने शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। दो जून को वह परिवार सहित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर चंडीगढ़ जाने के लिए पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य ट्रेन में सवार हो गए, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन चंडीगढ़ नहीं जाएगी। इसके बाद सभी लोग जल्दबाजी में ट्रेन से उतर गए। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा साइमन ट्रेन में ही छूट गया और लापता हो गया। परिजनों ने स्टेशन और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें