फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी दस्तावेज पेश कर चुनाव लड़ने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोडाहेड़ी/रायपुर दरेड़ा की ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि गाली-गलौज कर मारपीट की गई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम रायपुर दरेड़ा निवासी ज्योतिराम ने कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान पूजा, सुनील, अशोक, रामकिशोर उर्फ छोटा और संजय नामजद कराया है। अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में ज्योतिराम ने बताया कि वर्ष 2022 में जनपद हरिद्वार में ग्राम प्रधान पद के चुनाव हुए थे। राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ निर्धारित की गई थी। ग्राम पंचायत बोडाहेड़ी/दरेड़ा से पूजा ने चुनाव लड़ा और निर्वाचित घोषित हुईं।
नामांकन के दौरान उन्होंने कक्षा आठ उत्तीर्ण होने का शपथपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र संलग्न किए थे, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने वैध मानते हुए नामांकन स्वीकार कर लिया। आरोप लगाया कि उन्हें संदेह था कि ग्राम प्रधान की ओर से प्रस्तुत शैक्षिक दस्तावेज फर्जी हैं। इस संबंध में उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत राजाबाला शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल, कवाल, जिला मुजफ्फरनगर से संबंधित अभिलेखों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षा विभाग की ओर से मिली सूचना में बताया गया कि उक्त नाम की किसी छात्रा ने विद्यालय से न तो शिक्षा ग्रहण की और न ही कोई प्रमाणपत्र जारी हुआ। आरोप है कि पूजा ने अपने पति सुनील, जेठ अशोक, रामकिशोर उर्फ छोटा और संजय के साथ मिलकर साजिश के तहत फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कराए, ताकि निर्धारित योग्यता पूरी दिखाकर चुनाव लड़ सकें। इस मामले की जानकारी संबंधित लोगों को हुई तो उन्होंने सूचना वापस लेने का दबाव बनाया।
इन्कार करने पर रंजिश रखने लगे। आरोप है कि बीते एक दिसंबर को शाम करीब चार बजे वह गांव के बाहर सड़क पर खड़ा था, तभी ये सभी सहदेवपुर की ओर से आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें