फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग का नाम उछालते हुए खबर चलाने में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- आरोपियों पर रंगदारी, बलवा सहित कई धाराओं में पहले से दर्ज हैं केस
I
I
I
Iज्वालापुर पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर किशोर अधिनियम का उल्लंघन कर पोर्टल पर फर्जी खबर चलाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में नामजद चार आरोपियों पर पूर्व में भी रंगदारी, मारपीट, बलवा सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार ज्वालापुर कोटरावान निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि किशोरावस्था में हुई एक घटना का मामला वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। उस वक्त की घटना पर जानबूझकर किशोर अधिनियम की धारा का उल्लंघन करते एक कथित पोर्टल पर पांच मार्च की शाम को समाचार प्रकाशित किया गया। नदीम निवासी कोटरावान ज्वालापुर, नवाज निवासी मोहल्ला पांवधोई, गुलबहार निवासी अहबाबनगर, अजमत अल्वी निवासी मंडी का कुंआ, बाबर खान निवासी कैथवाड़ा ज्वालापुर ने साजिश के तहत इसे प्रकाशित करते हुए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि इस मामले को लेकर पांचों से बात की गई। फर्जी खबर हटाने के लिए कहा गया तो पांचों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अंजाम भुगतने की बात कहते हुए हत्या कर देने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें