II
I
I
I
I
- भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने नियुक्ति पत्र सौंप किया स्वागत
I
Iभारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज को राष्ट्रीय उप संरक्षक मनोनीत किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव को नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया है।
I
Iराष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज यूनियन के उप संरक्षक बनकर पूरी तरह से यूनियन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे। वह यूनियन के हर छोटे-बड़े सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। अपने मार्गदर्शन से सभी समस्याओं का हल निकालेंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय उप संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव ने कहा कि यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे।
I
I
I
Iइस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालक दास, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, तहसील उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, संजय राणा आदि मौजूद रहे।I