फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: लिव इन में रहकर हुए अलग...फिर जहरीला पदार्थ खाकर युवती के घर पहुंचा हरियाणा का युवक, मौत

Wed, 26 Mar 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरियाणा यहां एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। दो साल से वह एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के एक युवक ने युवती से लिव इन टूटने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और युवती के घर पहुंच गया। तबीयत बिगड़ने पर युवती के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंकुश उर्फ अंकित (37) पुत्र गोवर्धन निवासी राजेश कॉलोनी कुरुक्षेत्र हरियाणा यहां एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। दो साल से वह एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। कुछ समय पहले दोनों अलग हो गए थे। एक हफ्ते पहले युवती अपने घर चली गई।

Haridwar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात अंकुश उर्फ अंकित जहरीला पदार्थ खाकर युवती के घर पहुंच गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती के परिजन उसे भूमानंद अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। युवती के घर पहुंचकर युवक ने जहर खाया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें