फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमोट से मीटर कंट्रोल करने वाले पर ठोका साढ़े पांच लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के मीटर में गड़बड़ी कर डिवाइस लगाकर रिमोट से नियंत्रित करने के मामले में ऊर्जा निगम ने जुर्माने का आंकलन कर लिया है। आरोपी उपभोक्ता पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिमोट से मीटर को कंट्रोल करने का मामला शहर में हर तरफ चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

12 मई को ज्वालापुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार के निर्देश पर उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी, अवर अभियंता सतीश मधुवाल ने पीरवाली गली आर्यनगर में प्रतिभा के घर पर छापा मारकर मीटर को कब्जे में लिया था। महिला के नाम से पांच किलोवाट का कनेक्शन लिया गया था। जबकि बिजली का लोड मौके पर साढ़े 18 किलोवाट पाया गया।
जांच के दौरान सामने आया था कि बिजली के मीटर में अतिरिक्त डिवाइस लगाकर रिमोट से नियंत्रित कर बिजली चोरी की जा रही थी। लाखों रुपये की बिजली चोरी होने के बाद जुर्माने का आंकलन तैयार किया जा रहा था। मंगलवार को जुर्माने का आंकलन करने के बाद आरोपी उपभोक्ता पर पांच लाख 41 हजार, 334 का जुर्माना लगाया गया। जबकि आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके बाद अब ऊर्जा निगम आरोपी से रिकवरी करने की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप
रिमोट से बिजली का मीटर कंट्रोल करने का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस मामले के बाद ऊर्जा निगम ने भी क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अलग-अलग इलाकों में छापे मारने के लिए टीमें बनाई जा रही हैं।
आरोपी उपभोक्ता ने पांच किलोवाट का कनेक्शन लिया हुआ था। जबकि मौके पर साढ़े 18 किलोवाट का लोड पाया गया। पांच लाख 41 हजार, 334 के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। आरोपी के मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सभी क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें