फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का प्रथम चरण का सर्वे

Wed, 08 Mar 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऋषिकेश और हरिद्वार के मध्य प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के लिए इंजीनियरों ने बुधवार को प्रथम चरण का सर्वे कार्य किया है। मेट्रो कारपोरेशन के महाप्रबंधक एके गुप्ता के निर्देशन में सिंचाई विभाग व नगर निगम के इंजीनियरों ने स्थलीय सर्वे में शामिल थे।

 नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि मेट्रो रेल ऋषिकेश से नेपाली फार्म,  हरिपुर कलां होते हुए शांतिकुंज हरिद्वार में प्रवेश करेगी। नगरीय क्षेत्र हरिद्वार में मेट्रो रेल परियोजना के लिए उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला में दूधाधारी चौक, पुराना आरटीओ कार्यालय, हरकी पैड़ी के सामने सीसीआर से चंडीपुल के बीच, रेलवे स्टेशन, ऋषिकुल, प्रेमनगर आश्रम के पास, शंकर आश्रम, आर्यनगर चौक ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, पीठ बाजार ज्वालापुर से नया पुल होते हुए पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से मेट्रो रेल दौड़ाने का प्रथम चरण का सर्वे किया गया है। द्वितीय चरण में पुल जटवाड़ा से बहादराबाद और पतंजलि योगपीठ की ओर के मेट्रो लाइन और स्टेशनों के लिए सर्वे किया जाना है। गौरतलब है कि मेट्रो रेल कारपोरेशन की इस परियोजना में ऋषिकेश,  हरिद्वार, रुड़की, डोईवाला व देहरादून क्षेत्र शामिल है। बुधवार को परियोजना के स्थलीय सर्वे में मेट्रो कारपोरेशन के महाप्रबंधक एके गुप्ता के साथ सिंचाई विभाग की ऋषिकेश कार्यशाला के इंजीनियर निर्देश कुमार और नगर निगम के इंजीनियर दिनेश शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मेट्रो रेल परियोजना के सर्वे को लेकर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने मेट्रो के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय बनाकर इस महत्वपूर्ण परियोजना का काम प्राथमिकता से आगे बढ़ाने को निर्देशित किया था। इस बैठक में मेयर मनोज गर्ग ने भी भाग लिया था और शहर में मेट्रो रेल के स्टेशनों को लेकर अपनी ओर सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल का प्रति तीन किलोमीटर पर एक स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें