फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: हरिद्वार से यात्रियों का पहला जत्था रवाना

विज्ञापन
चार धाम यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना करते पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार को माया देवी के प्रांगण से रवाना हो गया। यात्रियों को चारधाम रवाना करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद और भाजपा नेता आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 6 मई से शुरू होगी। शनिवार को गुजरात के यात्रियों का दल यात्रा के लिए हरिद्वार से रवाना हो गया। यात्री हितेश भाई जोशी ने कहा कि वह परिवार के साथ चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि वह खुद चौथी बार चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे हैं और दल में 40 यात्री शामिल हैं। ट्रेवल्स व्यवसायी अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को लेकर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं होने से यात्रियों की परेशानी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की बाध्यता का सरलीकरण किया जाए।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें