फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुरुकुल विवि के छात्र गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, एक छात्र के हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है। दूसरे गुट की तरफ से करीब तीन राउंड फायरिंग की गई। एक छात्र के हाथ पर गोली जा लगी। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात सहित नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की शाम की है। जब गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। एक गुट ने दूसरे गुट के ऊपर फायरिंग कर दी। एक छात्र के हाथ में गोली लग गई। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां का उपचार चल रहा है। मामले में गुरुकुल विवि से बीपीईएस की पढ़ाई कर रहे छात्र नीरज यादव पुत्र नरेंद्र यादव निवासी मेरठ ने तहरीर दी है।

तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त आकाश कुमार के साथ जगजीतपुर की तरफ आ रहा था। तभी सामने से तीन बाइकों पर तीन-तीन युवक पहुंचे। आरोप है कि एमए योगा के छात्र सूर्य प्रताप राणा और उसके साथियों ने उसके दोस्त से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सूर्य प्रताप राणा, प्रथम राणा, तुषार चौधरी, विशु चौहान उर्फ काली, विशाल भारद्वाज के अलावा चार अन्य अज्ञात युवकों ने अलग-अलग हथियारों से आकाश पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली नीरज के हाथ पर आकर लगी। वहां से भागकर दोनों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में एक टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें