गणेशपुर क्षेत्र में शिखा पेट्रोल पंप के पास स्थित लेंस कार्ड के शोरूम के बिजली मीटर पैनल में बीती देर रात को अचानक आग लग गई। आग की सूचना फायर स्टेशन रुड़की को दी गई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि शोरूम के बाहर लगे मीटर पैनल में आग लगी हुई थी। आग की लपटें बरामदे की फॉल्स सीलिंग तक भी पहुंच रही थी। स्थिति को देखते हुए फायर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। हाई प्रेशर पंप से एक होजरील फैलाकर पानी की बौछार की गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।समय रहते आग पर काबू पाए जाने से शोरूम में आग फैलने से बच गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस की सराहना की। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई। कार्रवाई करने वाली टीम में विपिन सिंह और सुनील बंदोलिया शामिल रहे।