फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश पैसेंजर के इंजन में लगी आग

Tue, 25 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/hहरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश और हरिद्वार के मध्य चलने वाली ऋषिकेश पैसेंजर (54483) के इंजन में मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच चिंगारी उठने के बाद इंजन के कंप्रेशर केबिन में आग लग गई। ट्रेन जंगल में खड़ी हो गई। आग लगने की सूचना के बाद देहरादून और हरिद्वार की ओर से आने जाने वाली गाड़ियों को रोका दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस और बांद्रा एक्सप्रेस लेट हुई। ऋषिकेश पैसेंजर (54483) रोजाना की भांति सुबह साढ़े दस बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश को रवाना हुई। यह ट्रेन अभी मोतीचूर रेलवे स्टेशन पार कर पाई थी कि पुल से पहले जंगल में ट्रेन के इंजन के कंप्रेशर केबिन से चिंगारियां निकलने लगी।

चिंगारी निकलने के बाद इंजन में आग लग गई, और इंजन फेल हो गया। ट्रेन के पायलट घनश्याम ने रेलवे कंट्रोल रूम को इंजन में आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना के बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही हरिद्वार रेलवे स्टेेशन से इंजन मोतीचूर भेजा गया।
विज्ञापन


ट्रेन की पीछे से इंजन लगाकर धक्का देकर ट्रेन को रायवाला स्टेेशन तक ले जाया गया। रायवाला स्टेशन पर फेल हुए ट्रेन के इंजन के आगे इंजन जोड़कर ट्रेन को ऋषिकेश तक ले जाया गया। इस दौरान दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को हरिद्वार रेलवे स्टेशन और देहरादून से आने वाली बांद्रा एक्सप्रेस को रायवाला रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस को ढाई घंटे लेट से दोपहर दो बजे ट्रेन देहरादून को रवाना हुई। वहीं देहरादून से आने वाली बांद्रा एक्सप्रेस दोपहर सवा बारह बजे की बजाय 2:50 बजे हरिद्वार पहुंच पाई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह का कहना था कि इंजन के कंप्रेशर चिंगारी उठी उसके बाद इंजन फेल हो गया था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन के कंप्रेशर वाले केबिन के चिंगारी उठने के बाद इंजन में आग लग गई थी।


ट्रैक पर हुई फिसलन
इंजन के कंप्रेशर केबिन में आग लगने के बाद मोतीचूर रेलवे स्टेशन के आगे से रायवाला रेलवे स्टेशन ट्रैक पर डीजल गिर गया था। लोको पायलट कार्यालय के इंचार्ज केके सक्सेना ने बताया कि हरिद्वार से शताब्दी को रवाना करने के बाद मोतीचूर से आगे ट्रैक पर गिरे डीजल से उसके चक्के फिसलने लगे उसके बाद उससे दूसरे इंजन से धक्का मारकर रायवाला रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें