फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रशिक्षण से नदारद रहे कर्मियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनगणना शुरू होने से पहले ही कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन 146 कर्मी नहीं पहुंचे। इनके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीपीएस रानीपुर में तीन दिवसीय जनगणना ट्रेनिंग शुरू हुई। इसमें हरिद्वार तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणक और सुपरवाइजरों को शामिल किया गया है। इनमें सरकारी अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। ट्रेनिंग लेने के बाद कर्मचारी जनगणना कार्य करेंगे लेकिन पहले दिन ट्रेनिंग में आने वाले 450 कर्मचारियों में से 146 नहीं पहुंचे, जबकि 304 कर्मचारियों ने ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। जनगणना के सहायक चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) अंबरीश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें