फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मृत महिला के नाम से शिकायत भेजने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल के चेयरमैन ने पड़ोसी पर मृत महिला के नाम से शिकायत कर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी आशीष गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में अलीपुर इब्राहिमपुर स्थित भूमि खरीदकर वर्ष 2014 से माउंट लिटेरा जी स्कूल का संचालन शुरू किया था। बाद में वर्ष 2022 में स्कूल से सटी शेष भूमि का भी बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। जनवरी और फरवरी 2026 में तहसील व पुलिस के कर्मचारी स्कूल पहुंचे और उन्हें उपजिलाधिकारी को दी गई एक शिकायत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आशीष गुप्ता का आरोप है कि शिकायत राजबाला के नाम से दी गई, जबकि राजबाला की मृत्यु 15 नवंबर 2022 को हो चुकी है। उनका कहना है कि राजबाला का पुत्र विजय कुमार स्कूल से स्वामी से रंजिश रखता है और पहले भी स्कूल की दीवार को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास कर चुका है। आरोप है कि विजय कुमार ने अपनी मृत मां को जीवित दर्शाकर 12 दिसंबर 2025 को उपजिलाधिकारी को शिकायत भेजी, जिससे प्रशासन को भ्रमित किया गया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें