फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला से मारपीट करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में एक महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि महिला से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन

हिना कौशर निवासी ग्राम गाड़ोवाली पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर को वह अपने पिता के घर बहादरपुर जट में पिता की तबीयत पूछने के लिए गई थी। अपने माता-पिता के साथ घर के बाहर बैठी थीं, तभी साकिब वहां से आते हुए उसे देखकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि उसने अपने चाचा के पुत्र नफीस को फोन कर बुला लिया। उसके साथ नईमा, इरफान, इसरार, आरिफ भी आ गए। आरोप है कि सभी ने आते ही घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। दावा किया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें