सप्तऋषि। भूपतवाला स्थित श्री रणकेश्वर धाम आश्रम में निशुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर में स्थानीय लोग आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मंगलवार को शिविर का तीसरा दिन था। श्रीमहंत आराधना गिरी महाराज ने कहा कि नर सेवा ही साक्षात नारायण सेवा है। स्वामी तृप्ता सरस्वती और स्वामी सुखजीत सरस्वती ने बताया कि संत समाज द्वारा निरंतर निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की जा रही है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गुरदीप सिंह बताया कि शिविर का लाभ लेने वाले लोगों में कमर दर्द, घुटनों का दर्द और सर्वाइकल की समस्या वाले अधिक है और अधिक संख्या एल4 एल5 डिस्क की समस्या से पीड़ित लोगों की रही। बताया कि शिविर में कुल 127 लोगों की जांच हुई और निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया। संवाद