फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक पर हमला करने के मामले में सवा महीने बाद प्राथमिकी

Wed, 10 Jun 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, धारदार हथियार और सरियों से की थी मारपीट
विज्ञापन

पथरी। शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियारों और सरियों से हमला करने के मामले में पुलिस ने सवा महीने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। युवक गंभीर रूप से घायल है और उसके सिर में फ्रैक्चर बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गंगदासपुर लक्सर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को वह अपने ताऊ के पुत्र अमरपाल के साथ धारीवाला स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि समारोह के दौरान बिजनौर जनपद के सुक्कापुर गांव निवासी संदीप, विकास, कुलदीप, अक्षय और शिवम ने धारदार हथियारों व सरियों से हमला कर दिया।गाली-गलौज करते हुए अमरपाल और उसके साथियों के साथ मारपीट की। देखते ही देखते समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने काफी देर तक मारपीट की। हमले में अमरपाल के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं। उनके सिर की हड्डी में फ्रैक्चर है जबकि कान और नाक में भी चोटें आई हैं। घायल अमरपाल का उपचार देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें