फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला के घर में घुसकर मारपीट करने में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राधा पाल निवासी गुरुबख्श विहार कॉलोनी कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2024 में उसके घर से जेवरात चोरी हो गए थे। इस संबंध में उसने कनखल थाने में शिकायत दी थी। चोरी का शक पड़ोस में सुधांशु के फ्लैट में किराये पर रहने वाली स्नेहा पर जताया था। पुलिस ने स्नेहा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद से स्नेहा रंजिश रखने लगी और आए दिन उसे और उसके परिवार को गाली-गलौज कर धमकाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चार नवंबर को सुबह करीब 10:15 बजे स्नेहा गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आई और थप्पड़ व लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दावा है कि मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।


आवेश अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें