फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, राजू निवासी मेहवड़ कलां, कलियर ने तहरीर देकर बताया कि रविवार तड़के उनका बेटा दीपक कुमार अपने दोस्त वरुण सैनी के साथ पिकअप वाहन से बहादराबाद से अपने घर लौट रहा था। आगे चल रही अज्ञात कार का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और अचानक सड़क के बीच में ही ब्रेक लगा दिए। वरुण सैनी ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज गति के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में उनके बेटे दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें