फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पड़ोसियों से हुए विवाद में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रावली महदूद स्थित पवन पुत्र कॉलोनी में नाली का पानी बंद करने पर हुए विवाद में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, चंदन टम्टा निवासी पलना, पोस्ट ऑफिस धौरा अल्मोड़ा ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों शुभम शर्मा और अमन शर्मा निवासी ग्राम जगदीपुर, थाना फेफना, ब्लॉक गड़वार, जिला बलिया हाल पवन पुत्र कॉलोनी, ब्रह्मपुरी रावली महदूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

डीजीपी को दी गई तहरीर में चंदन ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में पवन पुत्र कॉलोनी, ब्रह्मपुरी रावली महदूद में संपत्ति खरीदी थी। वर्ष 2021 में मकान बनाने के बाद वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वहीं रह रहे हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शुभम शर्मा और अमन शर्मा उससे और उसके परिवार से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

बताया कि 14 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह सेक्टर-4 स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर पहुंचने से पहले रास्ते में शुभम और अमन ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने उस पर अपनी नाली का पानी बंद करने का आरोप लगाया। आरोप से इन्कार किया तो अमन ने उसका गला पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे घसीटकर काली प्लाॅट की ओर ले जाकर पीटा। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें