फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: श्रद्धालुओं की कार चोरी मामले में 14 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक श्रद्धालु की कार चोरी के मामले में पुलिस ने चौदह दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत निवासी शमशेर 30 मई को अपने तीन साथियों संग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने देर रात कार खड़खड़ी स्थित मुखिया गली के पास पैराडाइज होटल के सामने खड़ी की। अगली सुबह करीब सात बजे उन्हें कार गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में 31 मई की रात करीब 1:40 बजे दो अज्ञात व्यक्ति कार ले जाते दिखे। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वाहन चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें