फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद जीआरपी ने मामले में मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर गई दी है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक फिरोजाबाद निवासी टिंकू जैन ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि 25 जून को वह जनशताब्दी एक्सप्रेस से हरिद्वार से मेरठ जा रहे थे। कोच डी-3 में खिड़की के शीशे को लेकर कुछ यात्रियों से उनका विवाद हुआ। टिंकू जैन का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव में प्रवीन जैन और संजीव जैन के सिर पर चोटें आईं। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। टिंकू जैन ने बीते बुधवार को हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें