फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर 1.13 लाख का गबन के आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में तैनात कलेक्शन एजेंट पर करीब 1.13 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। कंपनी के एरिया मैनेजर ने कोर्ट के आदेश पर एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जागेश कुमार आरोहण निवासी मुरादाबाद हाल रवि विहार कॉलोनी ज्वालापुर ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में वह एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी बहादराबाद क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस के तहत महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराती है और किश्तों की वसूली करती है। आरोप लगाया कि कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत अंकित ने मई 2025 में 55 महिला ग्राहकों से ऋण की किश्तों के रूप में 1.13 लाख 737 रुपये की धनराशि वसूल की, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया।
जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा होने पर कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आरोप है कि जब उन्होंने उससे संपर्क किया तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में 15 मई 2025 को उसके मुजफ्फरनगर स्थित घर पहुंचने पर अंकित ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और गांव के लोगों को इकट्ठा कर धमकी भी दी। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर और एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें