फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फिल्म अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। फिल्म अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं। इससे पहले तीर्थ पुरोहितों ने कर्म कांड संपन्न कराया। लोगों ने अस्थि कलश को नमन करते हुए अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बीते चार अप्रैल को 87 वर्षीय फिल्म अभिनेता मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। शनिवार को दिवंगत मनोज कुमार के भाई विनय गोस्वामी और पुत्र विशाल गोस्वामी, कुणाल गोस्वामी व परिवार के अन्य सदस्य अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे।
यहां हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर तीर्थ पुरोहित विवेक शर्मा ने कर्मकांड संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से मनोज कुमार की अस्थियां उनके दोनों पुत्रों ने गंगा में विसर्जित की। मीडिया से बातचीत में उनके पुत्र कुणाल ने केवल इतना ही कहा कि अपने पिता की गंगा में अस्थि विसर्जित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें