फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: प्रेम-प्रसंग को लेकर पुरानी संजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, ग्राम प्रधान गंभीर

Thu, 13 Jun 2024 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के ग्राम प्रधान सुशील कुमार व दूसरे पक्ष के लोगों में पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बुक्कनपुर में युवक-युवती के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में एक बार फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और संघर्ष खूनी हो गया, जिसमें ग्राम प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य पांच लोगों के हल्की चोटें लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष के व्यक्ति पर तंमचे से हवाई फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के ग्राम प्रधान सुशील कुमार व दूसरे पक्ष के लोगों में पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले।

Haridwar News: वनवे का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों के चालान, 15 सीज
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान ग्राम प्रधान सुशील कुमार को गंभीर चोट आई है। गांव में दो पक्षों में विवाद को लेकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक विवाद में शामिल लोग मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें