फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडों और रॉड से हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के गुलाम नबी उर्फ चुन्नु पुत्र अजीज खान निवासी ग्राम रोशनाबाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 मई की देर रात फैसल, शाहरुख, दानिश, दिलशाद और राशिद आदि उसकी दुकान में घुसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मंसूर, फरीद, तौसीफ और सद्दाम को भी पीटा गया। मंसूर के सिर में गंभीर चोट आई।

दूसरे पक्ष के शाहरुख पुत्र दिलशाद ने आरोप लगाया कि उसी रात सद्दाम, सोनू, मुख्तियार, अमजद, फरीद, चुन्नू, शोएब और तौसीफ समेत करीब आठ लोग उसके जिम में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि उसका भाई फैसल जब उसे बचाने आया तो उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें