फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आपात स्थिति में मदद के लिए 51 हजार व्यापारियों की सूची सरकार को भेजी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक आर्य नगर चौक पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि वह 51 हजार व्यापारियाें की सूची सरकार को भेजेंगे जो आपात स्थिति में हर संघर्ष के लिए तत्पर रहेंगे। ऐसे सूचीबद्ध लोगों को युद्ध का प्रशिक्षण भी व्यापार मंडल दिलाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पहले चरण में व्यापारी सैनिक तैयार किए जाएंगे। यह केवल रुपये कमाने की संस्था ना बनकर देशभक्त व्यापारी सैनिकों की एक फौज के रूप में पहचाने जाएंगे। ऐसे युवा आपातकाल में देश की सेना के साथ आगे बढ़कर काम करेंगे।
प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रिय व जिला अध्यक्ष हरिद्वार विनीत धीमान मे कहा कि अब देश के हर नागरिक को सैन्य प्रशिक्षण देने का समय आ गया है। इसके लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल सबसे पहले तैयार है। हम सेना और सरकार के आदेश पर किसी भी समय किसी भी तरह के युद्ध के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में शहर अध्यक्ष पार्षद हरविन्दर सिंह, जिला महामंत्री भारत तलूजा, प्रदेश मंत्री नोमान अंसारी, अशोक गिरी, स्नेहलता चौहान, गंगा शरण चंदेरिया, अनिल तेश्वर, दीपक कुमार, अर्पण ग्रोवर, मृत्युंजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें