फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बस अड्डे पर महिला यात्री और कंडक्टर भिड़ीं, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार रात महिला यात्री और महिला बस कंडक्टर के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों के बीच हाथापाई होती देख बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में बस अड्डा परिसर में महिला यात्री और कंडक्टर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हाथ उठाती नजर आईं। मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। वहीं, एक यात्री ने अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई और लोगों के बीच-बचाव का दृश्य दिखाई दे रहा है। सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें