फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताई रामनंद संप्रदाय की विशेषताएं

Thu, 19 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

आद्य जगद्गुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 717वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भूपतवाला स्थित गोकुलधाम से श्रवणनाथ नगर स्थित श्री रामानंद आश्रम आचार्य महापीठ तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सनातन धर्म एवं संस्कृति पर आधारित धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्री वैष्णव मंडल के संतों ने रामानंद संप्रदाय की उत्कृष्टताओं का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा का श्री प्राचीन राम मंदिर, सीताराम धाम, चेतन ज्योति आश्रम, निर्धन निकेतन, जैन रेस्टोरेंट, श्री जयराम आश्रम, नाथों का गलीचा जूना अखाड़ा चौक तथा श्री सुदर्शन आश्रम में भव्य स्वागत किया गया।  शोभायात्रा में रामानंद संप्रदाय तथा निर्मल संप्रदाय के अखाड़ों ने रणकौशल के विभिन्न करतबों का प्रदर्शन कर शास्त्र और शस्त्र की सार्थकता प्रस्तुत की।

रामानंदीय आचार्य महापीठ के श्रीमहंत महामंडलेश्वर भगवानदास के संयोजन में आयोजित शोभायात्रा का श्री भगवान रामानंदाचार्य महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरित्र व दीक्षाओं पर प्रकाश डाला। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्री महंत निरंजनदास महाराज ने कहा कि रामानंद संप्रदाय भगवान राम के आदर्श एवं मर्यादाओं का समाज में समावेश करता है। आद्य जगद्गुरु श्री स्वामी रामानंदाचार्य महाराज ने जिन सामाजिक दीक्षाओं का समाज में सूत्रपात किया, वैष्णव मंडल आज उनका संवर्द्धन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सीताराम धाम के परमाध्यक्ष महंत मोहनदास रामायणी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज में हो रहे नैतिक पतन को रोकने के लिए ही वर्ष पर्यंत इन कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस अवसर पर भाजपा नेता मदन कौशिक ने भी शोभायात्रा में जाकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, श्री महंत मोहनदास रामायणी, महंत दुर्गादास, विष्णुदास, रघुवीरदास, बिहारीशरण, जगदीशानंद, कमलदास, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, प्रणवदास, नारायण दास पटवारी सहित श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के सभी संतों के साथ ही सभी अखाड़े एवं आश्रमों के संत, महंत एवं महामंडलेश्वरों ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें