फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-भाभी से जताई हत्या करवाने की आशंका

सार

विवाहिता ने भाई, भाभी और भाभी के पिता से अपनी और पति समेत बच्चों की जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि पति के मोबाइल फोन कर आए दिन हत्या की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाहिता ने भाई, भाभी और भाभी के पिता से अपनी और पति समेत बच्चों की जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी के मुताबिक जुर्स कंट्री सोसायटी निवासी माला गुप्ता ने शिकायत देते हुए बताया कि संपत्ति को लेकर सगे भाई शेखर सिंह, उसकी पत्नी संध्या तरार निवासी गौतमबुद्ध नगर यूपी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि भाई-भाभी उसे और उसके पति व बच्चों की हत्या करवाने की धमकी दे रहे हैं। डर के चलते उसने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति के मोबाइल फोन कर आए दिन हत्या की धमकी दी जाती है। उसकी मां कल्पना सिंह ने भाई को समझाना चाहा तो उससे भी अभद्रता की गई। पीड़िता का कहना है कि उनके साथ अनहोनी हो सकती थी। कोतवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें