फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक और गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

सार

रविवार रात पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार नशा तस्करों को स्मैक और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।चौकी प्रभारी ने रिंकू शर्मा निवासी चक्की वाली गली ज्वालापुर को 447 ग्राम गांजा की 65 पुड़ियों के साथ दबोचा है।सिडकुल थाना पुलिस ने चौहान मार्केट से संजू निवासी रावली महदूद को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार नशा तस्करों को स्मैक और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी स्वतंत्र कुुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक लालपुल के पास गश्त पर थे। चौकी प्रभारी ने रिंकू शर्मा निवासी चक्की वाली गली ज्वालापुर को 447 ग्राम गांजा की 65 पुड़ियों के साथ दबोचा है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की चौकी गैस प्लांट प्रभारी अशोक सिरसवाल ने सलेमपुर तिराहे पर बिड़ी सिगरेट के खोखे से 61 ग्राम गांजा मिला है। खोखा चलाने वाले शिवम कुमार निवासी गांव रागड़वाल इमलीखेड़ा को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली रानीपुर की सुमननगर चौकी पर तैनात एसआई इंद्र सिंह ने गश्त में बंधा नंबर 3 सूखी नदी के पास से युवक को पकड़कर उससे 5.15 ग्राम स्मैक और 270 रुपये की नकदी बरामद की है। सिडकुल थाना पुलिस ने चौहान मार्केट से संजू निवासी रावली महदूद को पकड़ा है। उससे 3.80 ग्राम स्मैक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें