फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ व बारिश से देहात में बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 07 Jul 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में रविवार रात अंधड़ के साथ हुई बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति ठप रही। सोमवार दोपहर तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बहादराबाद क्षेत्र में रविवार रात करीब एक बजे गुल हुई बिजली सोमवार सुबह 11 बजे आई।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के बौंगला, रोहालकी, अलीपुर, अहमदपुर, इब्राहिमपुर, सहेदवपुर, कासमपुर ,खेड़ली, बेगमपुर, सेहदवपुर आदि गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता सुरेश कुमार का कहना है कि रात में हवा के साथ हुई बारिश से लाइनों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए थे। जिसकी वजह से आपूर्ति  बंद रही।

पथरी क्षेत्र में सुबह तीन बजे के करीब हुई बारिश के चलते बंद हुई बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर दो बजे सुचारु हो पाई। अघोषित कटौती से शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, नई कुंडी, रानीमाजरा, टिकौला, नसीरपुरकलां, धारीवाला, भुवापुर चमरावल, भट्टीपुर आदि स्थानों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


विद्युत निगम के सहायक अभियंता आलोक चौहान का कहना है कि लाइनों में फाल्ट के चलते आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

65 गांवों में 11 घंटे आपूर्ति ठप
धनौरी बिजली घर से जुड़े 65 गांवों की बिजली कई घंटे गुल रही। रविवार शाम पांच बजे से रात 11 तक बिजली आपूर्ति बंद रही। फिर सोमवार सुबह सात से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति नहीं हुई। एसडीओ राहुल चंदना का कहना है कि हवा और तेज बारिश के चलते लाइनों पर पेड़ गिरने के चलते सप्लाई बंद रखी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें