फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मां को दफनाकर लौट रहे पिता-पुत्र से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। इब्राहिमपुर गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित मोसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अप्रैल को उसकी मां का निधन हो गया था। सुबह करीब छह बजे गांव निवासी शहनवाज उसके घर पहुंचा और बेटे साकिब के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि बाद में जब शवयात्रा निकाली जा रही थी, तब भी उसे रोकने का प्रयास किया गया। दफनाने के बाद लौटते समय दबंगों ने फिर दोनों को घेरकर पीटा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह जान बचाकर पीड़ितों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया था। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें