- उपलब्ध कराने की मांग
पथरी। क्षेत्र की सहकारी समितियों में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से यूरिया खाद नहीं है। इससे क्षेत्र के किसान यूरिया खाद के लिए काफी परेशान है। उन्होंने यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
इन दिनों खेतों में खड़ी गन्ना व सब्जियों की फसलों में यूरिया खाद की सख्त जरूरत हैं लेकिन खाद नहीं होने से क्षेत्र के करीब 40 गांवों के किसान यूरिया खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जल्द ही सहकारी समितियों में यूरिया खाद मुहैया कराने की मांग की है। किसानों को खेतों में खड़ी गन्ना व सब्जियों की फसलों में यूरिया खाद की सख्त आवश्यकता है। नरेश, साधुराम, प्रमोद, राजेन्द्र, अनिल, आबिद, तबरेज आलम, नौशाद आदि किसानों का कहना है कि जब भी यूरिया खाद की जरूरत होती है, तब समय पर खाद नहींं मिलता है। समय पर फसलों में खाद नहींं डलने से इसका असर फसल के उत्पादन पर पड़ता है। सहकारी समिति बादशाहपुर के सचिव विपीन कुमार चौहान का कहना है कि जल्द ही यूरिया खाद की रैक आने उम्मीद है। सहकारी समिति के खाद गोदामों पर यूरिया खाद आते ही किसानों को दिया जाएगा।