फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्वस्थ शरीर में ही होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास

Sun, 19 Jul 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबाॅल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को किया जागरूक
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने गोविंदपुरी में युवा और बाल खिलाड़ियों में शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एनी टाइम फिटनेस जिम में विशेष फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक मजबूती, अनुशासन और नियमित व्यायाम के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी। हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हुए नया जोश और उत्साह भरा। दायित्वधारी नितिन गौतम ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में सदैव से पहला सुख निरोगी काया को विशेष महत्व दिया गया है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि फिटनेस केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि, प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ और सफल जीवन के लिए आवश्यक है। इस मौके पर मयंक भाजोराम शर्मा, एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, डा. हरीश चौहान, अमित कुमार, एनी टाइम फिटनेस के प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, साकेत राजपूत, सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें