फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किसानों ने तहसील के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (रोड़) ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में हरिद्वार तहसील के बाहर प्रदर्शन किया। मांगों के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने कई आरोप लगाए। कहा कि चकबंदी अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। बिजली विभाग मनमानी कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण इलाकों में खाद्य विभाग की ओर से राशन कार्ड बनवाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि टोल प्लाजा पर किसानों को परेशान न किया जाए। किसानों ने बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा देने और सोलर प्लांट की सब्सिडी फिर से शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संजीव कुशवाहा, कारी शहजाद, चौधरी रजत रोड़, हाजी इरशाद, सचिन टोडा, लखन रोड, प्रदीप त्यागी, इकबाल, अनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें