फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था स्थल पर गंदगी का फैला रहा साम्राज्य

Mon, 08 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए नमामि गंग योजना हो या फिर एनजीटी के आदेश इन सभी का क्रियान्वयन कराने में प्रशासन को कितनी सफलता मिल रही है। इसकी पोल सोमवार को स्नान के दौरान फिर खुल गई। गंगा घाटों पर जहां गंदगी का बुरा हाल था वहीं गंगा में गिर रहे गंदे नाले आज भी यथावत गिरते रहे। जिन नालों को टेप करने का दावा किया था वह भी हवाई साबित हुआ। पॉलिथीन की भी जमकर बिक्री हुई कोई पूछने वाला ही नहीं था।
विज्ञापन

गंदगी से पार पाना मेला प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। सोमवार को स्नान के दौरान सफाई की लचर व्यवस्था के कारण मेला क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे रहे। एनजीटी के आदेशों की भी हवा निकल गई। हरकी पैड़ी मालवीय घाट के प्लेटफार्म पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की चटाइयां खूब बिकी और श्रद्धालुओं ने इस्तेमाल की। पुुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से भिखारियों को सुबह भीमगोडा और पंजाब सिंध क्षेत्र की ओर भेज दिया था। भीमगोडा में सड़क किनारे वे कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं से भीख मांगते रहे। पंजाब सिंध क्षेत्र के बाहर डिवाइडर सहारे बैठे भिखारियों को जमकर गंदगी फैलाई। जगह-जगह सड़क पर लोगों ने लंगर बांटे और गंदगी फैलाई। भूपतवाला में गंगा स्वरूप आश्रम के सामने हाईवे किनारे, निष्काम सेवा ट्रस्ट के पास, कबीर आश्रम के पास, नगली बेला आश्रम के  बाहर पुलिया पर मुख्य मार्ग पर 11 बजे तक कूड़े का ढेर लगे थे। पावनधाम के सामने के मेला  मैदान में शनिवार के पीठ बाजार की गंदगी के कई ढेर लगे हुए हैं। मालवीय घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कपड़ों के कई ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें