फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शहरों के मध्य चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन

Fri, 05 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रेलवे की ओर से अर्द्धकुंभ मेले के दूसरे स्नान के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है। यह ट्रेन हरिद्वार बरेली, हरिद्वार नजीबाबाद और हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलेगी। जिस रूट के यात्रियों की भीड़ बढे़गी उस रूट पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन भेजी जाएंगी। ज्वालापुर मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन पर भी अप डाउन ट्रेनें दो-मिनट के लिए रुकेंगी।
विज्ञापन

ऋषिकेश और हरिद्वार के मध्य दो मेला स्पेशल ट्रेन सात से 13 फरवरी और 21 से 23 फरवरी के मध्य चलेगी। यह एक ट्रेन दोपहर 12:45 बजे दूसरी 17:40 बजे रवाना होगी। हरिद्वार नजीबाबाद रूट पर 11, 12, 21 और फरवरी दो गाड़ियां संचालित होंगी। एक गाड़ी यहां से 22:45 बजे नजीबाबाद को रवाना होगी। वापसी में 12:40 बजे नजीबाबाद से हरिद्वार को रवाना होगी। दूसरी गाड़ी 19:45 बजे यहां से नजीबाबाद को रवाना होगी।
हरिद्वार और बरेली के मध्य आठ, 12 फरवरी और छह और सात मार्च को तीन स्पेशल गाड़िया चलेंगी। एक गाड़ी 7:15 बजे यहां रवाना होगी जो कि 12:45 बजे बरेली पहुंचेगी। दूसरी गाड़ी 10:25 यहां रवाना होगी 15:25 बजे पहुंचेगी। तीसरी गाड़ी 16:20 बजे यहां से रवाना होगी जो 21:30 बजे पहुंचेगी। 10 फरवरी को भी बरेली के लिए एक गाड़ी (54356) चलेगी। जो सुबह 8:30 बजे चलेगी जो दोपहर ढाई बजे बरेली पहुंचेंगी। जबकि 13, 22 और 23 फरवरी को एक गाड़ी सुबह 7:15 बजे और दूसरी गाड़ी 8:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

छह से आठ मार्च को ऋषिकेश के लिए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन 11:40 यहां से रवाना होगी जो 13:05 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन 14:05 बजे ऋषिकेश से चलेगी जो 15:05 हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन ज्वालापुर, रायवाला और मोतीचूर में रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट रुक कर चलेंगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें