फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी किशोर गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ करने के बाद उपजे तनाव के बाद पुलिस ने मनचले किशोर को गिरफ्तार कर लिया। लोहे के बड़े कारोबारी का पुत्र होने पर दिनभर कोतवाली में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम चौक बाजार में एक किशोरी से उस वक्त छेड़छाड़ की गई थी जब वो ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। पिछले कई दिन से मनचले की फब्तियां झेल रही किशोरी ने आखिरकार अपने परिजन को इस बारे में बताया था। परिजन ने तब मनचले की जमकर खबर ली थी। आरोप था कि मनचला किशोर कुछ समय बाद अपने पिता एवं कुछ युवकों को लेकर किशोरी के पिता की दुकान पर जा धमका था और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इधर, किशोरी के परिजन के पक्ष में दुकानदार बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। देर रात ही कोतवाली में बड़ी संख्या में एकत्र होकर पहुंचे परिजन ने मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया था। हरकत में आई पुलिस ने देर रात ही नाबालिग के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली के ही पास रहने वाले 11वीं के छात्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पैरवी में लोहा कारोबारी पुत्र के साथ रिश्तेदार, परिचित कोतवाली में डटे रहे। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए किशोर की गिरफ्तारी कर ली। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी किशोरी को कोर्ट में पेश कर रहे है, उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें