फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी कर्मी ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहर खाया है। मामला एक तरफा प्रेम की सनक से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले राहुल (23) पुत्र वेदपाल निवासी हेतमपुर सोमवार देर रात अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। ये देख परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अजय शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक किसी युवती को पसंद करता था। उससे बातचीत न होने के कारण वह परेशान चल रहा था। एसओ ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें