फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिजली कटौती से झेली परेशानी, पेयजल आपूर्ति भी रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना सूचना पांच घंटे बंद रही बिजली, हजारों की आबादी हुई प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार को बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली नहीं होने से लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित रहे। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
ऊर्जा निगम की ओर से सोनिया बस्ती क्षेत्र में विद्युत तार बदलने का काम किया गया। इसके चलते सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली गुल होने का असर लोधामंडी, मेहतान, पीठ बाजार, रेलवे रोड, श्याम नगर, कस्साबान, हज्जाबान, चौहानान और सोनिया बस्ती समेत आस-पास के क्षेत्रों में रहा। सुबह के समय बिजली नहीं होने से घरों में पानी भरने की व्यवस्था प्रभावित हो गई। अचानक बिजली जाने से उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राव रोहिल, बशर राजपूत, अशफाक, अनिल, पंकज, दीपांशु चौहान ने बताया कि सुबह के समय बिजली बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। लोगों ने भविष्य में मरम्मत कार्य के दौरान पहले से सूचना देने की मांग की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि विद्युत तारों को बदलने का काम किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें